🎉 चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस की धूम, स्पोर्ट्स वीक का हुआ शुभारंभ!
📍 जसवंतनगर, इटावा। चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स वीक का भी शुभारंभ हुआ। बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक और खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास के लिए जरूरी हैं।
वहीं प्रधानाचार्य डॉ. यादव भरत सिंह कानसिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स वीक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मनीष चौधरी, आस्था त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
❤️ बाल दिवस का उत्साह और खेलों का जुनून, बच्चों के लिए बना यादगार दिन!
#ChildrensDay #SportsWeek #Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel