🚰 दो साल से खराब पड़े हैंडपंप, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई! जन संवाद बैठक में उठा जनसमस्याओं का मुद्दा
जसवंतनगर के कोठी कैस्त बूथ क्षेत्र में शनिवार को आयोजित जन संवाद बैठक-4 में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जुड़ी कई मूलभूत समस्याएं उठाईं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक में लोगों ने बताया कि क्षेत्र के दोनों हैंडपंप करीब दो वर्षों से खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके अलावा वाटर कूलर की सुविधा न होना, नालियों और पुलियों का निर्माण लंबित रहना तथा सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से सफाई के लिए नहीं पहुंचने की शिकायतें भी सामने आईं।
कृष्णा टॉकीज हाईवे के पास गलियों में ढलान और पुलिया का निर्माण न होने से आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
💬 दो साल से खराब हैंडपंपों सहित अन्य समस्याओं का समाधान कब होगा? स्थानीय लोगों को इंतजार है।
📍 कोठी कैस्त, जसवंतनगर (इटावा)
#Jaswantnagar #EtawahNews #PublicIssues #DPSChannel #MohammadAsifKhan