🚨 इटावा में ई-रिक्शा के लिए 3 कलर कोड वाले रूट तय, अब लाल-पीले और हरे रंग से होगी पहचान!
इटावा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात माह-2026 के तहत पुलिस ने ई-रिक्शा कलर कोडिंग अभियान शुरू किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बबिता सिंह के नेतृत्व में ई-रिक्शा के निर्धारित रूटों की चेकिंग कर तीन अलग-अलग रूट तय किए गए हैं।
🔴 लाल रंग – रूट नंबर 1: रेलवे स्टेशन से शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस रेलवे स्टेशन तक।
🟡 पीला रंग – रूट नंबर 2: रेलवे स्टेशन से पक्का तालाब, पचराहा, लोहन्ना चौराहा, सरैया रोड और एसएसपी चौराहा होते हुए निर्धारित मार्ग। इस रूट में सेंट मैरी स्कूल, आईटीआई चौराहा और पीएसी का मार्ग भी शामिल है।
🟢 हरा रंग – रूट नंबर 3: रेलवे स्टेशन से भथाना चौराहा, बसरेहर रोड, विजय नगर, पचावली रोड और भथाना रोड तक।
पुलिस ने ई-रिक्शा स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कलर कोड के अनुसार अपना रूट चुनकर आवश्यक विवरण भरें और पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में जमा करें।
🚔 अब शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने की तैयारी, यातायात जाम पर लगेगा अंकुश!
📍 इटावा, उत्तर प्रदेश
#EtawahPolice #TrafficMonth2026 #EtawahNews #DPSChannel #TrafficRules