
पूर्व पार्षद धनवीर कपूर बने नगर परिषद पांवटा के वार्ड नंबर 3 के अध्यक्ष
=====
पांवटा साहिब: पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 से संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर पूर्व पार्षद धनवीर कपूर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
धनवीर कपूर ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
शिलाई पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय धर्म सिंह कपूर सुपुत्र है और इनका परिवार पीढ़ियों से समाजसेवी एवं आजादी से वर्तमान तक कांग्रेस पार्टी की सेवा और पार्टी हित के लिए हमेशा अग्रणी रहे और आगे भी निस्वार्थ भाव से पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने इसके लिए मंडल अध्यक्ष सरदार हरपीत रत्न जिला अध्यक्ष आनंद परमार प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु का आभार व्यक्त किया है।
Ronhat, Sirmaur | Aug 22, 2026