➡️ ब्रह्मकुमारी बहनों ने जेल में परिरुद्ध बंदियों को बांधा रक्षासूत्र
जिला जेल बैतूल में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान की बहनों द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में परिरुद्ध बंदियों को रक्षासूत्र बांधकर नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया गया।
जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बंदियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने रक्षाबंधन के नैतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बंदियों को दुर्विचारों का त्याग कर सद्विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बंदियों को बुरी आदतों से दूर रहने तथा सकारात्मक एवं नैतिक जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Jail, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul