➡️ बैठक में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान के तहत अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 2284 शासकीय विद्यालयों का चिन्हांकन किया गया है। प्रथम चरण में 415 विद्यालयों में अधोसंरचना विकास के कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं तथा आगे चरणबद्ध रूप से 500-500 विद्यालयों को विकास कार्यों से जोड़ा जाएगा। चिन्हित प्रत्येक स्कूलों के विकास के लिए अनुमानित 5 से 7 लाख की राशि प्रस्तावित की गई। अभियान के तहत विद्यालयों की आवश्यकता के अनुसार पेयजल, शौचालय, छत एवं भवन मरम्मत, फर्नीचर, विद्युतीकरण, पंखे-लाइट, बाउंड्रीवाल, अतिरिक्त कक्ष और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में हर ब्लॉकों में चिन्हित 415 स्कूलों में लगभग 18 से 20 करोड़ की लागत से कार्य प्रारंभ होंगे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul