➡️ बैठक में विधायक श्री खंडेलवाल ने व्यक्तिगत रूप से 10 शासकीय विद्यालयों के समुचित विकास में सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाधान का हिस्सा बनकर उदाहरण भी प्रस्तुत करना चाहिए। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी व्यक्तिगत रूप से स्कूलों के समग्र विकास की इच्छा जताई।
➡️ निजी स्कूल भी बनें मार्गदर्शक
विधायक श्री खंडेलवाल ने जिले के निजी विद्यालयों से भी शासकीय विद्यालयों को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय अधोसंरचना विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीक, नवाचार और बेहतर शिक्षण पद्धतियों में भी शासकीय विद्यालयों का मार्गदर्शन करें। इससे दोनों क्षेत्रों के अनुभवों का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
➡️ आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर, जनजातीय संस्कृति की मिलेगी झलक
विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि स्कूलों में होने वाला विकास केवल औपचारिकता न हो, बल्कि विद्यालयों की जरूरत के अनुरूप उपयोगी, गुणवत्तापूर्ण और आकर्षक होना चाहिए। जिसमें जिले की जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दें। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार इंजीनियर और आर्किटेक्ट अपनी सेवाएं देंगे। बैठक में उपस्थित इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट ने विद्यालयों को बेहतर स्वरूप देने के लिए निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संजीवनी का अंतिम उद्देश्य केवल स्कूलों की तस्वीर बदलना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की दिशा बदलना है। समाज की सहभागिता से जब विद्यालय अपना बनता है, तो उसकी सुविधाओं, गुणवत्ता और भविष्य की जिम्मेदारी भी समाज अपनी मानता है। यही सोच शिक्षा संजीवनी को बैतूल के जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल के रूप में नई पहचान दे रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026