➡️ खाद्य विभाग ने मुलताई और आठनेर के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 26 अगस्त को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए गए।
दल द्वारा मुलताई शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान बीकानेर मिष्ठान भंडार ताप्ती कुंड, गुरु कृपा बीकानेर स्वीट्स, ताप्ती बीकानेर स्वीट्स जय स्तंभ चौक, श्याम डेयरी स्टेट बैंक के पास, हरियाणा जलेबी, दादाजी नाश्ता प्वाइंट, विधता होटल एवं ओमकार स्वीट्स बस स्टैंड की जांच की। इस दौरान मिल्क केक, मलाई बर्फी कलाकंद बर्फी, अंजीर बर्फी, मोतीचूर लड्डू ,बेसन लड्डू, नमकीन, खट्टा मीठा नमकीन, सेव के 16 नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी प्रकार दल द्वारा आठनेर शहरी क्षेत्र अंतर्गत आराधना नाश्ता प्वाइंट सातनेर, अभिनंदन स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स आठनेर से मावा बर्फी, सादा पेड़ा, लौग सेव, शकरपारा इस प्रकार कुल 09 नमूने जांच हेतु लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
3 views | Betul, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026