छठ महापर्व: #डीएम और #एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
#देवरिया। छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातःकाल जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने जनपद के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत देवरही माता मंदिर एवं सोमनाथ मंदिर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और पर्व के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
DM Deoria
#Deoria #ChhathPuja2026 #देवरिया #छठमहापर्व #DMDeoria #SPDeoria #MadhusudanHulgi #AbhijitRShankar #DeoriaPost