आंज भोज क्षेत्र के जोन अध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह नेगी
=========
पांवटा साहिब: आंज भोज क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर राजेंद्र सिंह नेगी को जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राजेंद्र सिंह नेगी ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Ronhat, Sirmaur | Aug 22, 2026