पाकिस्तान के साबिक (पूर्व) वज़ीर-ए-आज़म इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के एक अहम हुक्म के बाद बीती रात करीब 1 बजे अदियाला जेल से निकालकर इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खान की सेहत और मेडिकल जांच को लेकर उनकी पार्टी और वकीलों की तरफ से लंबे वक्त से अदालत में लड़ाई लड़ी जा रही थी।
अस्पताल में इमरान खान के पहुंचते ही इलाके की सिक्योरिटी बेहद सख्त कर दी गई है और चारों तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात है। इस बड़े वाकये पर इमरान खान के वकील खालिद यूसुफ चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के ज़रिए अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने लिखा, "इमरान खान के मेडिकल के लिए 27 मार्च 2026 से शुरू की गई जद्दोजहद आखिरकार अपनी मंजिल-ए-मुराद पा गई है।"
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने पाकिस्तान के सियासी हलकों में एक नई हलचल पैदा कर दी है। अब अवाम और समर्थकों की निगाहें इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट और उनके आगे के कानूनी सफर पर टिकी हुई हैं।