गिद्धौर बाजार में फूटने से पहले ही फुस्स हुए पटाखे, बिक्री पर पुलिस का पहरा || Jamui Hunt Media
दिवाली से ठीक पहले गिद्धौर बाजार में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पटाखों की दुकानों को बंद कराया। जानकारी के अनुसार, गिद्धौर पुलिस ने बाजार में लगी अस्थाई पटाखा दुकानों के जांच दौरान कई दुकानदारों के पास अग्निशमन की व्यवस्था और वैध लाइसेंस नहीं मिला। सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दुकानों को बंद कराया। पुलिस का कहना है कि घनी आबादी वाले बाजार में बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण और बिक्री बड़े हादसे को न्योता दे सकता है,इसलिए एहतियात के तौर पर कार्रवाई की गई है। इधर, इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की ये कार्रवाई चर्चा का विषय बना है।
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026