अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान की मदद की करेगा या उसके साथ व्यापार करेगा, उसे भारी आर्थिक सजा का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि वह ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने इसे किसी भी देश पर अब तक का सबसे कड़ा आर्थिक अभियान बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है।
ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध और उसे अलग-थलग करने का एक अभूतपूर्व अभियान बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी सहयोगियों से अपील की है कि वे तेहरान को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और व्यापारिक नेटवर्क से काटने में वॉशिंगटन का साथ दें।
#donaldtrump #israeliranwar