राजस्थान बैडमिंटन संघ के चुनाव आज
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) राजस्थान बैडमिंटन संघ (RBA) के चुनाव गुरुवार, 18 जून को शहर के एक निजी होटल में दोपहर 12 बजे आयोजित होंगे। निर्वाचन अधिकारी लाजपत आचार्य ने बताया कि चुनाव भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल चौगले की मौजूदगी में संपन्न होंगे। प्रदेश के करीब 25 जिलों के पदाधिकारी आमसभा और चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। चुनाव के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया जाएगा।