
चित्रकूट और राजापुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे शिव कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरुणेश सिंह, बांटी राहत सामग्री*
*बांदा।* यमुना और मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट और राजापुर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरुणेश सिंह आगे आए हैं।
अरुणेश सिंह अपनी टीम के साथ बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान सैकड़ों परिवारों को सूखा राशन, आटा, चावल, दाल, बिस्किट, पेयजल की बोतलें, दवाइयां और जरूरी सामान दिया गया।
अरुणेश सिंह ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों के बीच पहुंचकर यह मदद की गई है। मुश्किल वक्त में किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत और उम्मीद की मुस्कान लाना ही सच्ची इंसानियत है। सेवा का यह प्रयास सिर्फ राहत सामग्री नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं। शिव कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरुणेश सिँह और स्त्री रोग़ विशेषग डॉ संगीता सिंह और पूरी टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और दवा वितरण जारी रखने की बात कही है।स्थानीय लोगों ने अरुणेश सिंह के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में जब लोग बेघर हो गए हैं, यह मदद उनके लिए बड़ी राहत है।
मानवता सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ी सेवा है - शिव कृष्णा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अरुणेश सिँह और स्त्री रोग़ विशेषग डॉ संगीता सिंह
सेवा ही धर्म है।
Atarra, Banda | Aug 30, 2026