
टैक्सी किराया नहीं दिया, तलाशी में 5 ग्राम चिट्टा बरामद; 21 वर्षीय युवती गिरफ्तार
रोहड़ू, शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने एक 21 वर्षीय युवती को करीब 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को एक महिला यात्री द्वारा टैक्सी का किराया अदा नहीं किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीनलता (21), निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 102/2026, दिनांक 09.09.2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा आरोपी तक कहां से पहुंचा तथा क्या इसके पीछे किसी सप्लाई नेटवर्क की भूमिका है।
शिमला पुलिस ने दोहराया है कि जिले में नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Rohru #ShimlaNews #Chitta #HimachalNews #DrugFreeHimachal #ShimlaPolice #NDPSAct #HimachalPradesh