Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
newshimachalweb
Previous slide
Next slide
शिमला @रोहड़ू.. बटाड़ी..
Shimla Urban, Shimla
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
Weather##kotkhai
Shimla Urban, Shimla | Sep 12, 2026
कुपवी जोन की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 15 स्कूलों के 235 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम। धार चांदना दना, चौपाल। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार चांदना में शुक्रवार को कुपवी जोन के अंडर-19 छात्रों की तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में कुपवी जोन के 15 स्कूलों के करीब 235 छात्र खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस नेता चंद्रमोहन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं समाजसेवी रणवीर चौहान, धार चांदना, बावत तथा डाक शराड़ पंचायत के प्रधान तुसीराम जमालटा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमेश राणा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुपवी जोन के जोन प्रभारी जगत छींटा ने प्रतियोगिता के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न खेल गतिविधियों और प्रतियोगिता की रूपरेखा से सभी को अवगत करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद कुपवी जोन के सभी 15 स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट कर अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। मार्चपास्ट में उत्कृष्ट विद्यालय कुपवी ने प्रथम स्थान, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार चांदना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अगले चरण में 11 सितंबर से कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले शुरू होंगे। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रमोहन ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल को खेल भावना के साथ खेलने और पूरी मेहनत एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए ऐसे मंच बेहद जरूरी हैं। इस अवसर पर चंद्रमोहन ठाकुर ने अपनी ऐच्छिक निधि से विद्यालय प्रबंधन को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान एवं स्टेज निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन भी दिया। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगे। न्यूज टुडे हिमाचल के लिए चौपाल से गिरीश ठाकुर की रिपोर्ट।
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
सोलन : NH-5 पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण पर कार्रवाई! 🚨 सोलन में NH-5 पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। SDM सोलन नीरजा शर्मा ने दी कार्रवाई की पूरी जानकारी। 👉 अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, NH-5 को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त। #Solan #NH5 #Encroachment #SolanNews #HimachalNews #SDMSolan
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
सोलन में जलसंकट के बीच बारिश बनी राहत! 🌧️💧 नलों में पानी का इंतजार, आसमान ने बरसाया पानी— जलसंकट से जूझ रहे सोलन में बारिश से मिली राहत। कहीं नलों में पानी नहीं, तो कहीं बारिश के पानी से भरनी पड़ रही है टंकी! बारिश ने बुझाई पानी की प्यास, लेकिन जलसंकट ने खोली व्यवस्था की पोल। #Solan #SolanNews #WaterCrisis #Rain #HimachalPradesh
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
सोलन में बारिश ने खोली सड़कों की पोल! 🌧️🚨 राजगढ़ रोड पर सड़क बनी तालाब, बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के चलते आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। अब सवाल यह है कि बारिश के पानी की निकासी के लिए जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? सोलन में बारिश राहत भी, आफत भी! #Solan #RajgarhRoad #SolanNews #HimachalNews #Rain
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
साई इंटरनेशनल स्कूल में खेल दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और खेल कौशल सोलन, 11 सितंबर 2026। साई इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर शानदार खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रमिंदर बावा तथा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीरा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। खेल दिवस के दौरान नन्हे विद्यार्थियों के लिए कलर रेस, बोतल उठाओ, स्पेलिंग मैच, शू रेस और लेमन रेस जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं, वरिष्ठ विद्यार्थियों ने सैक रेस, वन-लेग रेस, नीडल एंड थ्रेड, दौड़ और रिले रेस में अपनी प्रतिभा और फुर्ती का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आकर्षण मार्च पास्ट, ज़ुम्बा और नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष पी.टी. प्रदर्शन रहा। नन्हे विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं में नर्सरी वर्ग के अयान, प्राणवी और हर्षित ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आधार पर आयोजित हाउस चैंपियनशिप में मून हाउस ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। जूपिटर हाउस दूसरे और अर्थ हाउस तीसरे स्थान पर रहा। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि खेल दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। दिनभर चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन शानदार खेल भावना और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ।
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
Khamosh rehta hoon.
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
Shimla Urban, Shimla | Sep 11, 2026
शिमला @रोहड़ू.. बटाड़ी.. - Shimla Urban News