Public App Logo
Profile Picture

News Today Himachal

@newstodayhimachal
45Followers
1Following
चौपाल के 17 खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर में 21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे चौपाल के खिलाड़ी, रविंद्र दुर्गाइक संभालेंगे टीम मैनेजर की जिम्मेदारी
🚨 चोरी की कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जुब्बल पुलिस पहुंची आरोपी तक, 3 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड

जुब्बल। जुब्बल के मसिना कैंची, सावड़ा से चोरी हुई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने अजय कुमार उर्फ राजिन्द्र (32), निवासी जुब्बल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की कार को 20 सितंबर को रामपुर रोड पर सुंगरी के समीप से बरामद किया।

कार चोरी की घटना के बाद पुलिस ने रोहड़ू और रामपुर क्षेत्र में जांच तेज करते हुए विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस टीम ने हटकोटी-खड़ापत्थर-रोहड़ू, शीलघाट और ब्राल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेएमएफसी जुब्बल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 अक्तूबर तक चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
<nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jubbal nis:value=Jubbal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cartheft nis:value=CarTheft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/>
राजगढ़ में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ राजगढ़ और स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ राजगढ़ में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य बाजार और मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की अपील की।

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं, प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने कहा कि विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने की जरूरत है।

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आयोजित इस रैली का संदेश साफ था—स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से बनेगा। विद्यार्थियों ने लोगों से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की।

न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।
रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुक्खू ने निकाली एंटी-चिट्टा रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

रोहड़ू। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को गति देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू में एंटी-चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू से शुरू हुई इस रैली में मुख्यमंत्री स्वयं विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

रैली के दौरान रोहड़ू बाजार नशे के खिलाफ गूंजते नारों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो” जैसे नारों के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जन-जागरूकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति के लिए व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
जयराम ठाकुर ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों तथा सड़क एवं परिवहन क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश में सड़क नेटवर्क के विस्तार, परिवहन सुविधाओं में सुधार तथा विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में बेहतर सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को विकास और कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मई 2026 में हिमाचल प्रदेश में 1,947 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की थी। 

News Today Himachal
<nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jairamthakur nis:value=JairamThakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nitingadkari nis:value=NitinGadkari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadtransport nis:value=RoadTransport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
🙏🌹 सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹🙏

आदरणीय राजेंद्र झरटा जी,

चौपाल नगर पंचायत में लगभग 30 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी, लगन एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर न्यूज टुडे हिमाचल परिवार की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

आपका लंबा सेवाकाल कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान आपने पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके लिए आपकी सेवाएँ सदैव स्मरणीय रहेंगी।

सेवानिवृत्ति जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। न्यूज टुडे हिमाचल परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि आपका आगामी जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे। आप अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ जीवन के इस नए पड़ाव का भरपूर आनंद लें। ❤️

आपके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌹

💐 राजेंद्र झरटा जी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 💐

— न्यूज टुडे हिमाचल परिवार
News Today Himachal
नशा तस्करों की अवैध कमाई पर शिमला पुलिस का शिकंजा, 40 लाख की संपत्ति सीज।

शिमला। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शिमला पुलिस ने अब कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है। पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी से अर्जित कथित अवैध धन और संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

एनडीपीएस मामलों में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन के तहत आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत शिमला पुलिस ने तीन अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की हैं।

बालूगंज केस में करीब 23 लाख की संपत्ति सीज

एफआईआर नंबर 27/2026, पुलिस थाना बालूगंज के मामले में 23 फरवरी 2026 को आईएसबीटी शिमला के समीप आरोपी अविनाश चौहान के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था। मामले की आगामी जांच में विशाल यादव, जय प्रकाश यादव और रवि अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, वित्तीय जांच में सामने आया कि विशाल यादव और उसके सहआरोपी भाई जय प्रकाश यादव द्वारा कथित तौर पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी गईं।

जांच के दौरान अप्रैल 2026 में विशाल यादव द्वारा अपने भाई जय प्रकाश यादव के नाम पर करीब 22 लाख रुपये कीमत की Mahindra & Mahindra Scorpio-N खरीदे जाने की जानकारी सामने आई। वहीं, विशाल यादव के बैंक खाते में 1 जनवरी 2025 से 26 अगस्त 2026 तक करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया। पुलिस के अनुसार इस धनराशि के संबंध में कोई वैध आय स्रोत सामने नहीं आया।

वित्तीय जांच के आधार पर वाहन और बैंक खाते में उपलब्ध शेष राशि, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है, को NDPS Act के तहत सीज किया गया है।

रामपुर के चिट्टा मामले में 9.5 लाख की संपत्ति जब्त

एफआईआर नंबर 52/2025, पुलिस थाना रामपुर में 13 मई 2025 को कुडीधार क्षेत्र में पुलिस ने एक किराये के कमरे में कार्रवाई करते हुए 31 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 50,400 रुपये नकद बरामद किए थे। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच के दौरान आरोपियों के बैंकिंग लेन-देन, वित्तीय गतिविधियों और संपत्तियों का विश्लेषण किया गया। पुलिस के अनुसार करीब 9.5 लाख रुपये मूल्य की ऐसी संपत्तियां चिन्हित की गईं, जिनका कोई वैध आय स्रोत सामने नहीं आया। इनमें एक कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल हैं। इन संपत्तियों को नियमानुसार सीज किया गया है।

2.5 किलो चरस मामले में 8 लाख की राशि सीज

एफआईआर नंबर 64/2025, पुलिस थाना रामपुर में 25 जून 2025 को नोगली बाजार स्थित बजीर बावड़ी रैन शेल्टर के पास पुलिस ने आरोपी मनसा राम उर्फ मनीष को करीब 2.5 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

मामले की वित्तीय जांच में आरोपी के बैंक और डाकघर खातों सहित अन्य वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में करीब 8 लाख रुपये की धनराशि प्रथम दृष्टया नशा तस्करी से जुड़ी पाई गई, जिसे नियमानुसार सीज किया गया है।

2026 में अब तक 12.5 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सीज

शिमला पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस मामलों में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन के माध्यम से 12.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की जा चुकी हैं।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 और 2025 में एनडीपीएस मामलों में इस प्रकार की फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन नहीं की गई थी और इन दोनों वर्षों में इस श्रेणी में कोई अवैध संपत्ति सीज नहीं की गई।

शिमला पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करना और नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
चौपाल से हरोली तक बढ़ा विनीत ठाकुर का प्रशासनिक कद।

सिरमौर के लाल BDO विनीत ठाकुर अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली में संभालेंगे ग्रामीण विकास की कमान

चौपाल। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपनी अलग कार्यशैली, नवाचार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहचान बना चुके चौपाल के खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार ठाकुर अब हरोली में अपनी सेवाएं देंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली में BDO की जिम्मेदारी मिलना उनके प्रशासनिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

चौपाल में अपने कार्यकाल के दौरान विनीत ठाकुर ने ग्रामीण विकास को पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाने के साथ-साथ नवाचार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया। उनके कार्यकाल में प्लास्टिक वेस्ट पार्क, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिनरल वाटर प्लांट, स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रबंधन समेत कई पहल धरातल पर उतरीं।

विनीत ठाकुर की कार्यशैली की खास बात यह रही कि उन्होंने सरकारी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। महिला समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी उनके प्रयास चर्चा में रहे।

चौपाल की कार्यशैली अब हरोली में दिखेगी

चौपाल में ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने और पर्यावरण संरक्षण को विकास से जोड़ने की दिशा में किए गए कार्यों के बाद अब हरोली में भी विनीत ठाकुर से इसी तरह की सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली की उम्मीद की जा रही है।

सिरमौर से निकलकर चौपाल में अपनी कार्यशैली की पहचान बनाने वाले विनीत ठाकुर को अब हरोली जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी मिलना उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली पर भरोसे को दर्शाता है।

सिरमौर का लाल, चौपाल में पहचान और अब हरोली की जिम्मेदारी—विनीत ठाकुर का प्रशासनिक सफर एक नए पड़ाव की ओर बढ़ गया है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल
🏆 नेरवा उत्सव 2026 में सजेगा खेलों का महाकुंभ, देशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम

गिरीश ठाकुर चौपाल।
 शहीद श्याम सिंह भिख्टा की स्मृति में नेरवा उत्सव 2026 का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर को कॉलेज मैदान नेरवा में किया जाएगा। दो दिवसीय इस अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिष्ठित वॉलीबाल और कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।

वॉलीबाल प्रतियोगिता में हरियाणा स्टेट, पंजाब स्टेट, सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय रेलवे, CRPF और हिमाचल प्रदेश की टीमें मैदान में उतरेंगी। वहीं कबड्डी में सोनीपत हरियाणा, बीके अकादमी मेरठ, आर्मी रेड, सांझ अकादमी ऊना, राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक, ग्लोबल अकादमी पांवटा साहिब और भारतीय नौसेना की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये तक, जबकि द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये से अधिक होगा।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना भी है। आयोजन का संदेश है—

“खेलेगा युवा तभी तो, नशे से बचेगा युवा।”

नेरवा उत्सव के दौरान होने वाले इस खेल महाकुंभ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और शहीद श्याम सिंह भिख्टा की स्मृति में आयोजित इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल

<nis:link nis:type=tag nis:id=nerwautsav2026 nis:value=NerwaUtsav2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shaheedshyamsinghbhikhta nis:value=ShaheedShyamSinghBhikhta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=allindiasports nis:value=AllIndiaSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=volleyball nis:value=Volleyball nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kabaddi nis:value=Kabaddi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nerwa nis:value=Nerwa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chopal nis:value=Chopal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportsfestival nis:value=SportsFestival nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> 🚨 परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

**पालमपुर।** नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भवारना थाना क्षेत्र में दो युवकों को 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, **PS भवारना की टीम परौर रेलवे फाटक के पास गश्त पर थी।** इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके कब्जे से **5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन** बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **अरुण वीर (26), निवासी परौर, पालमपुर** और **दीपक (37), निवासी कांगड़ी, पालमपुर** के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में **FIR नंबर 162/2026** दर्ज कर **ND&PS Act की धारा 21 और 29** के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

**News Today Himachal**
<nis:link nis:type=tag nis:id=kangrapolice nis:value=KangraPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhawarnapolice nis:value=BhawarnaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=warondrugs nis:value=WarOnDrugs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreehimachal nis:value=DrugFreeHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=noonewillbespared nis:value=NoOneWillBeSpared nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/>
नूरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आर-पार की लड़ाई, 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे अकिल बक्शी

50 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल को पूरी तरह शुरू करने और सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग; पहले दी थी 30 सितंबर तक की समयसीमा

नूरपुर। नूरपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं रंजीत बक्शी जन कल्याण फाउंडेशन के निदेशक अकिल बक्शी ने अब आंदोलन का ऐलान किया है। मातृ-शिशु अस्पताल को पूरी तरह क्रियाशील करने तथा सिविल अस्पताल नूरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर बक्शी 2 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।

अकिल बक्शी ने इससे पहले प्रशासन और सरकार को 30 सितंबर तक की समयसीमा दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि 50 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल को निर्धारित समय तक पूरी तरह शुरू नहीं किया गया, तो 2 अक्टूबर से सिविल अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। 

दरअसल, नूरपुर का 50 बेड वाला मातृ-शिशु अस्पताल लंबे समय से चर्चा में है। यह अस्पताल वर्ष 2022 में उद्घाटित किया गया था, लेकिन लंबे समय तक भवन के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाईं। रिपोर्टों के अनुसार अस्पताल को मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैयार किया गया था, लेकिन स्टाफ और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव में इसका संचालन प्रभावित रहा। 

सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी उठते रहे हैं सवाल

अकिल बक्शी ने नूरपुर के 200 बेड वाले सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी लगातार आवाज उठाई है। अगस्त में उन्होंने अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, त्वचा रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत महत्वपूर्ण विशेषज्ञ पदों के खाली होने का मुद्दा उठाया था। 

जून 2026 में सामने आई एक रिपोर्ट में भी अस्पताल से तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक महीने के भीतर चले जाने का उल्लेख किया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल में 17 डॉक्टर कार्यरत थे, जबकि स्वीकृत संख्या 34 थी। 

हालांकि, सितंबर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नूरपुर सिविल अस्पताल में पांच नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद मातृ-शिशु अस्पताल को पूरी तरह चालू करने सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी मांगों को लेकर अकिल बक्शी ने अपना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। 

अब सबकी नजर 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर रहेगी, जब अकिल बक्शी नूरपुर सिविल अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की बात कह चुके हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस आंदोलन से पहले क्या कदम उठाए जाते हैं और मातृ-शिशु अस्पताल को पूरी तरह संचालित करने की दिशा में क्या ठोस कार्रवाई होती है।

न्यूज टुडे हिमाचल | नूरपुर ब्यूरो

Civil Hospital, Nurpur
महीने की शुरुआत में ही महंगाई का बड़ा झटका! 
🛢️ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹62.50 बढ़ गए हैं।
📅 1 अक्टूबर 2026 से नया रेट लागू।
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **बीबीएन में मारपीट की जांच के दौरान मिले ग्रेनेड, पति-पत्नी गिरफ्तार**

**मुख्य आरोपी की निशानदेही पर खेत से भी बरामद हुआ ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ते ने दोनों को किया नष्ट; एसआईटी गठित, केंद्रीय एजेंसियां भी जांच में जुटीं**

**बीबीएन।** पुलिस थाना नालागढ़ के तहत माजरा-दियोली गांव में साधारण लड़ाई-झगड़े के मामले की जांच उस समय गंभीर मोड़ पर पहुंच गई, जब पुलिस को जांच के दौरान ग्रेनेड बरामद हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के साथ लगते खेत से भी एक और ग्रेनेड बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले माजरा-दियोली गांव में लड़ाई-झगड़े की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान पुलिस को एक ग्रेनेड मिला। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी **रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ**, निवासी गांव माजरा, बरूणा, नालागढ़ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक और ग्रेनेड बरामद किया। इसके बाद आरोपी की पत्नी **किरना** को भी गिरफ्तार किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पंजाब पुलिस के बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। दस्ते ने दोनों ग्रेनेड को सुरक्षा मानकों के तहत डिस्पोज कर दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **5 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी**

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे **5 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड** पर भेजा गया है। वहीं आरोपी पत्नी को भी अदालत में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **एसपी बद्दी ने गठित की एसआईटी**

मामले की गंभीरता को देखते हुए **एसपी बद्दी विनोद धीमान** ने डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी ग्रेनेड के स्रोत, आरोपियों के संपर्क और मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> **केंद्रीय एजेंसियां भी जुटा रहीं इनपुट**

मामले में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार **राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)** की ओर से भी मामले से संबंधित इनपुट जुटाए जा रहे हैं। जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि आरोपी के पास हाई-एक्सप्लोसिव ग्रेनेड कहां से पहुंचे और इन्हें रखने के पीछे क्या उद्देश्य था।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ग्रेनेड के स्रोत और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ तथा अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

**न्यूज टुडे हिमाचल | बीबीएन ब्यूरो**
चौपाल के सीनियर एडवोकेट आई.एन. मेहता बने हिमाचल बार काउंसिल के चेयरमैन।

चौपाल के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि, हिमाचल सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर हैं मेहता।

गिरीश ठाकुर।।
चौपाल। चौपाल क्षेत्र के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। चौपाल के मूल निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता आई.एन. मेहता को हिमाचल बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया है।

आई.एन. मेहता वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कानून के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें हिमाचल बार काउंसिल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना चौपाल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

आई.एन. मेहता के हिमाचल बार काउंसिल का चेयरमैन बनने पर चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, चौपाल

<nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chopal nis:value=Chopal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inmehta nis:value=INMehta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawyer nis:value=Lawyer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocate nis:value=Advocate nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> सोलन पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 13.63 किलो चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा बरामद

**धर्मपुर में तीन अलग-अलग मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार, ट्रक और कार भी पुलिस ने कब्जे में ली**

**सोलन।** प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के तहत सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में **13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)** बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कुल **छह आरोपियों को गिरफ्तार** किया गया है।

पुलिस के अनुसार, **27 सितंबर** को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से **13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त** बरामद हुआ। मामले में हरिदत्त (26) निवासी खील बड्सेर, कुमारहट्टी और जितेंद्र कुमार (30) निवासी रुन्दन घोड़ो, कुमारहट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।

इसके बाद **29 सितंबर** को जिला पुलिस की SIU टीम ने धर्मपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक गाड़ी की जांच की। गाड़ी में सवार तीन युवकों के कब्जे से **11.27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन** बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान **गौरव वर्मा (29), शुभम ठाकुर (25) और वीरेंद्र कुमार (32)** के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। तीनों आरोपियों को **30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।**

इसी दिन धर्मपुर पुलिस ने **पट्टा मोड़, कुमारहट्टी** में एक अन्य कार्रवाई करते हुए **28 वर्षीय संजय** निवासी पालवी, शिलारू, ठियोग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से **11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन** बरामद किया गया। आरोपी को भी 30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के **पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच** की जा रही है। तीनों मामलों में पुलिस ने NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

**न्यूज टुडे हिमाचल**
<nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solanpolice nis:value=SolanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=antichittacampaign nis:value=AntiChittaCampaign nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugfreehimachal nis:value=DrugFreeHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharampur nis:value=Dharampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitta nis:value=Chitta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndpsact nis:value=NDPSAct nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> अर्की में निर्माणाधीन ब्रेस्ट वॉल से 46 शटरिंग प्लेटें चोरी, आरोपी गिरफ्तार

**अर्की।** अर्की-शालाघाट सड़क पर निर्माणाधीन ब्रेस्ट वॉल से शटरिंग की 46 प्लेटें चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। बरामद शटरिंग प्लेटों की कीमत करीब **50 हजार रुपये** बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार शिमला निवासी ठेकेदार **आशीष कौशल** ने 28 सितंबर को थाना अर्की में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 15 सितंबर को निर्माण स्थल से शटरिंग की 46 प्लेटें अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे **सीसीटीवी कैमरों की फुटेज** के साथ-साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने **अमर देव (45) पुत्र बाबूराम**, निवासी छामला, डाकघर नवगांव, तहसील अर्की को 28 सितंबर को अर्की से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई **सभी 46 शटरिंग प्लेटें बरामद** कर ली गई हैं। आरोपी को 29 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे **तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड** पर भेजा गया।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

**एसपी सोलन टीएसडी वर्मा** ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की शटरिंग प्लेटें बरामद कर ली गई हैं और आरोपी से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

**<nis:link nis:type=tag nis:id=arki nis:value=Arki nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=theftcase nis:value=TheftCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal** nis:value=NewsTodayHimachal** nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> पट्टा मोड़ पर 11 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई

**सोलन।** नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मपुर पुलिस ने कुमारहट्टी के पट्टा मोड़ पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को **11 ग्राम चिट्टे** के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, **29 सितंबर 2026** को धर्मपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने पट्टा मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान **संजय (28), निवासी पालवी, शिलारू, तहसील ठियोग, जिला शिमला** के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ **FIR संख्या 159/2026** के तहत **NDPS Act की धारा 21** में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को **30 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है**। जांच के दौरान पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

**News Today Himachal**

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kumarhatti nis:value=Kumarhatti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pattamorh nis:value=PattaMorh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitta nis:value=Chitta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndps nis:value=NDPS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drugnews nis:value=DrugNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/>
राजगढ़ अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर युवाओं ने उठाए सवाल, डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग 
युवा क्रांति संगठन ने एसडीएम और बीएमओ को सौंपा ज्ञापन, रोजाना अल्ट्रासाउंड और पर्याप्त दवाइयों की मांग।

न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।
<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान और नकदी

**दो आरोपी गिरफ्तार, एक को 14 दिन और दूसरे को 3 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा**

**जवाली।** घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए सामान और नकदी को बरामद कर लिया है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को **14 दिन के न्यायिक रिमांड**, जबकि दूसरे आरोपी को **3 दिन के न्यायिक रिमांड** पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का सामान और रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी है।

**जय हिंद। 🙏**

<nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpolice nis:value=HimachalPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jawali nis:value=Jawali nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nurpurkangra nis:value=NurpurKangra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kangranews nis:value=KangraNews nis:enabled=true nis:link/>
ब्रह्मपुखर में टावर से केबल चोरी का खुलासा, बरमाणा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। ब्रह्मपुखर क्षेत्र में टावर से अलग-अलग तिथियों में हुई केबल चोरी के मामले का बरमाणा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद की है।

मामले में थाना बरमाणा में FIR नंबर 135/2026, दिनांक 26 सितंबर 2026, के तहत धारा 303(2), 317(2) और 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, टावर से केबल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की।

जांच के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार उर्फ अज्जू (24) निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर तथा दिनेश कुमार उर्फ पोली (26) निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित भूमिका तथा चोरी की गई केबल को कहां खपाया जाना था, इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

न्यूज टुडे हिमाचल
<nis:link nis:type=tag nis:id=newstodayhimachal nis:value=NewsTodayHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिमाचलपुलिस nis:value=हिमाचलपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिलासपुरपुलिस nis:value=बिलासपुरपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bns nis:value=BNS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिमाचलन्यूज nis:value=हिमाचलन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cabletheft nis:value=CableTheft nis:enabled=true nis:link/>
2 अक्टूबर को झारखंड में INTUC की महत्वपूर्ण बैठक, हिमाचल से इंजीनियर मस्त राम बरागटा लेंगे हिस्सा.

मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर होगी चर्चा, किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) फेडरेशन हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रवक्ता इंजीनियर मस्त राम बरागटा 2 अक्टूबर को झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह बैठक वीर शहीद पोटो हो कोल विश्वविद्यालय, झारखंड में आयोजित की जाएगी।

बैठक में देशभर से मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से किसानों की समस्याओं और देशभर के किसानों के कर्ज माफ करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन की ओर से इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल करेंगे, जबकि बैठक की मेजबानी झारखंड राज्य अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा करेंगे।

इस राष्ट्रीय बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ उनके अधिकारों, समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

न्यूज टुडे हिमाचल
Bhushan jewellers Solan dipawali spacial..
25 दिन, करीब 30 ग्राम चिट्टा बरामद: मोइन पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम

लगातार कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप, संदिग्ध गतिविधियों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस की कार्रवाई जारी

देहरा। पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत थाना मोइन पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए पिछले 25 दिनों में लगातार कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाइयों में करीब 30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। थाना मोइन पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर भी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का फोकस नशे की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने पर है।

पिछले 25 दिनों में करीब 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया जाना पुलिस की लगातार सक्रियता को दर्शाता है। पुलिस की इस मुहिम से क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सख्त संदेश गया है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
चौपाल की बेटी प्रियंका मेहता ने रचा सफलता का नया इतिहास, PGT राजनीतिक विज्ञान में 99 नॉर्मलाइज्ड स्कोर से प्रदेश में चमकाया नाम

जखोली के गांव कोट की होनहार बेटी की शानदार उपलब्धि, TGT Arts में टॉप-10 के बाद अब PGT Political Science में भी हासिल की बड़ी सफलता

चौपाल। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण के दम पर चौपाल की बेटी प्रियंका मेहता ने सफलता की एक और नई इबारत लिखी है। चौपाल तहसील के जखोली क्षेत्र के गांव कोट की रहने वाली प्रियंका मेहता ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा घोषित PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम में Political Science (Lecture Political Science) विषय में 99 का उच्च नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका अनुक्रमांक 26028003245 है।

प्रियंका की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय ननहार से हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा सोलन से पूरी की। शिक्षा के क्षेत्र में प्रियंका ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का सिलसिला लगातार जारी रखा और अब एक के बाद एक बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

इससे पहले प्रियंका ने TGT Arts परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया था। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें बतौर अध्यापिका तैनाती भी मिल चुकी है। अब PGT Political Science परीक्षा में 99 का शानदार नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

प्रियंका मेहता की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ गांव कोट, जखोली क्षेत्र और पूरे चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

प्रियंका की कहानी इस बात का उदाहरण है कि सपना कितना भी बड़ा हो, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर जारी रहे तो सफलता जरूर हासिल की जा सकती है। TGT Arts में टॉप-10 में जगह बनाने के बाद अब PGT Political Science में 99 नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल करना उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है।

प्रियंका मेहता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि चौपाल क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।

न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल
भागवत कथा से आत्मशुद्धि और गौ सेवा का संदेगिरिपुल-सनौरा में सात दिवसीय भागवत कथा एवं गौ महोत्सव, आचार्य प्रकाश आनंद ने सेवा और सदाचार अपनाने का किया आह्वान

लोकेशन: गिरिपुल-सनौरा, राजगढ़

राजगढ़ के गिरिपुल-सनौरा स्थित हरि ॐ गौशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं गौ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य प्रकाश आनंद ने श्रद्धालुओं से भागवत कथा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने के साथ बेसहारा गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

आचार्य प्रकाश आनंद ने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अहंकार, लोभ और क्रोध से दूर रहकर सत्य, सेवा और परोपकार को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

बाइट: आचार्य प्रकाश आनंद, कथा व्यास

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को आश्रय देना और उनके चारे-पानी व उपचार की व्यवस्था करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, पितृपक्ष के अवसर पर गौशाला में तर्पण और तुलादान की व्यवस्था भी की गई है।

<br />हरि ॐ गौशाला में आयोजित यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा के साथ सेवा, सदाचार और गौ संरक्षण का संदेश दे रहा है।

न्यूज टुडे हिमाचल के लिए राजगढ़ से रवि दत्त भारद्वाज की रिपोर्ट।
News Today Himachal (@newstodayhimachal) | Public App