
जिलाधिकारी की जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को कई मामलों में मिला संवेदनशील समाधान
समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी
जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेंशन, आवास, राशन, सड़क, जलापूर्ति तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही वास्तविक निस्तारण का आधार है, इसलिए अधिकारी प्रकरणों की स्वयं समीक्षा करें और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या शिकायतकर्ता को बार-बार परेशान किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील प्रकरणों में तत्काल मौके पर टीम भेजकर तथ्यात्मक जांच कराई जाए और पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए।
#jalaun #dmjalaun #oraijalaun #orai #up92
Orai, Jalaun | Jun 22, 2026