मॉ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत आवेदन 22 सितम्बर तक
.....
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि मॉ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत 9 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 तक इच्छुक पात्र युवक-युवतियां आवेदन कर सकती है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र पोर्टल www.dsywmp.gov.inपर डाउनलोड कर सकते है अथवा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय शहडोल (स्टेडियम के पास) संपर्क कर सकते है। मॉ तुझे प्रमाण योजना के लाभ हेतु एनसीसी, एनएसएस, खिलाडी, मेधावी छात्र, स्काउड गाउड से संबंध होना अनिवार्य एवं 25 वर्ष से अधिक आयु न हो।
राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत माँ तुझे प्रणाम योजना म.प्र. शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना अथवा प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थानों से परिचय कराये जाने हेतु अनुभव यात्रा कराई जाएगी।
#शहडोल #shahdol