
*🔴 बस्ती : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर वर्षभर चलेंगे एकता के कार्यक्रम, DDO ने दिए निर्देश* राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी जयंती, जनपद में भी होंगे विविध आयोजन*
बस्ती। *10 नवम्बर 2026, * लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम कैलेण्डर के अनुसार जनपद में भी निर्धारित रूप रेखा के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए *जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव* ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
*क्या-क्या होगा आयोजन?*
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि *नवम्बर 2026* में जनपद में भ्रमण करने वाली सचल (मोबाइल) प्रदर्शनी, किसान एवं युवा शक्तिकरण सम्मेलन आयोजित होगा।
*दिसम्बर 2026 से मार्च 2027 तक* अन्तर्राज्यीय लोक नृत्य एवं संगीत समारोह तथा सरदार पटेल से प्रेरित उद्यमिता मेला लगेगा।
*अप्रैल 2027* में राजधानी लखनऊ में एकता मशाल रैली, राज्य स्तरीय निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन होगा।
*मई 2027* में राजधानी लखनऊ में भारत एकता मैराथन, *जून 2027* में वृहद वृक्षारोपण अभियान (एकता वन) चलाया जाएगा। *जुलाई 2027* में सुरक्षा और एकता पर सरदार पटेल के दृष्टिकोण को लेकर पुलिस-नागरिक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा *अगस्त 2027* में स्मारक प्रकाश सप्ताह के तहत सभी प्रमुख स्मारकों को तिरंगे के रंगों से रोशन करना एवं सरदार पटेल के चित्र की प्रोजैक्शन मैपिंग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को भव्य रूप दें।
Basti, Basti | Nov 10, 2026