
जंतर-मंतर आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट सख्त, CCTV और ई-साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेश; गैर-आपराधिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई के निर्देश
.
#दिल्ली। जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान दिल्ली और अन्य राज्यों में हुई पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हिंसा, पैलेट गन के इस्तेमाल, AK-47, छात्रों की भीड़ में आपराधिक तत्वों की मौजूदगी तथा पत्रकारों पर कथित हमलों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि मामले से जुड़े CCTV फुटेज, कैमरा रिकॉर्डिंग, वायरलेस रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (ई-साक्ष्य) को सुरक्षित रखा जाए ताकि जांच में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली सहित सभी संबंधित राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए। यह आदेश संबंधित सभी राज्यों पर लागू होगा। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी, जिसमें राज्यों से जवाब और जांच की प्रगति पर विचार किया जाएगा।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026