240 बास्केटबाल खिलाडी दिखाएंगे अपना हुनर
--
राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता 16 से 19 सितम्बर तक
--
सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जानकारी दी है कि विराट नगरी शहडोल में 70वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा बास्केटबाल प्रतियोगिता 16 से 19 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगी। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 17 वर्षीय बालक बालिकाएं अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में 120 बालक एवं 120 बालिका बास्केटबाल खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बास्केटबाल प्रतियोगिता शहडोल के कान्वेट स्कूल खेल मैदान, महात्मा गांधी स्टेडियम एवं बीटीआई हॉस्टल खेल मैदान में कुल 48 मैच आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में 10 टीमों के खिलाड़ी जिसमें शहडोल,जबलपुर, सागर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा ,भोपाल एवं जनजातीय कार्य विभाग शामिल है।
#शहडोल #shahdol