पटना- बेउर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा सस्पेंड
गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्था के आरोप में निलंबित
कैदियों के भोजन, सुरक्षा और रखरखाव में भारी लापरवाही उजागर
निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत सही
अवैध वसूली और वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप भी सामने आए
जांच टीम को सहयोग नहीं करने और जांच में बाधा डालने का भी आरोप
बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया
Bihar, India | Jun 23, 2026