
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 10 नवंबर 2026
*🔴 बस्ती : खुटहन में बंजर भूमि पर कब्जे के मामले में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष नगर हटाए गए* पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान, लापरवाही पर की कार्रवाई, जांच के आदेश*
बस्ती। *जनपद बस्ती के थाना नगर क्षेत्र के ग्राम खुटहन, अटल नगर वार्ड-4* में गाटा संख्या 701 की बंजर भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामले में लापरवाही बरतने पर *थानाध्यक्ष नगर को हटा दिया गया* है। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के भी आदेश दिए हैं।
बता दें कि गाटा संख्या 701 राजस्व अभिलेखों में 0.498 हेक्टेयर बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप था कि इस सरकारी भूमि पर घनश्याम पुत्र रामदास निवासी खुटहन द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा था।
हल्का लेखपाल द्वारा स्थलीय जांच कर अतिक्रमण की पुष्टि की गई थी और इसकी लिखित सूचना नगर थाना और नगर पंचायत कार्यालय को भी दी गई थी। इसके बाद भी थाने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था।
मामला मीडिया और उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा और शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब गाटा संख्या 701 के मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण को भी नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 10, 2026