गिद्धौर के बाबा कोकिलचंद साहित्य को Swami Kailashanand Giri ji का आशीर्वाद, कोकिल पंचकम मंत्र हुआ जागृत
गिद्धौर के आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र रहे बाबा कोकिलचंद साहित्य एवं पंडित ज्योतींद्र मिश्र द्वारा नवरचित श्रीकोकिलचंद पंचकम मंत्र की प्रति श्रीश्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरीजी महाराज के श्रीचरणों में समर्पित की गई। आचार्य ने साहित्य के प्रथम पृष्ठ पर छपे अपने तस्वीर एवं आशीर्वचन के नीचे हस्ताक्षर कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान कर पंडित ज्योतींद्र मिश्र द्वारा रचित कोकिल पंचकम मंत्र को अपने कर-कमलों से स्पर्श कर जागृत की।विचारमंच से जुड़े लोगों ने इसे सौभाग्य बताते हुए इस आध्यात्मिक चेतना को आगे ले जाने के संकल्प को दोहराया है।
Jamui, Jamui | Nov 13, 2026