
#अब_पूरा_घर_बनेगा_पार्षद, हां जी... एक नहीं, पूरे पांच सदस्य चुनावी रण में
खत्री परिवार ने एक साथ उतारे पांच चेहरे, क्या लिखेगा चुनावी इतिहास ?
खत्री परिवार की #सियासी एंट्री से बिसाऊ की #राजनीति में मचा #घमासान
मजबूत राजनीतिक प्रभाव के कारण “टाइगर” के नाम से भी जाना जाता है।
बिसाऊ। नगरपालिका चुनाव के महासंग्राम में इस बार एक ऐसा सियासी दांव सामने आया है, जिसने पूरे शहर की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। बिसाऊ का खत्री परिवार एक साथ पांच सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारकर नया राजनीतिक इतिहास रचने की तैयार है।
नगर पालिका बनने के बाद बिसाऊ में होने जा रहे 12 वें नगरपालिका चुनाव में पूर्व पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री के परिवार से खुद, पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू, और बेटी कुल पांच सदस्य अलग-अलग वार्डों से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
एक परिवार... पांच चेहरे... पांच चुनावी मोर्चे !
25 वार्डों वाली बिसाऊ नगरपालिका की चुनावी राजनीति इस बार बेहद कांटे की मानी जा रही है। ऐसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का मैदान में उतरना अपने आप में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
खत्री परिवार का दावा है कि राजनीति में उनकी वर्षों की पकड़, लोगों से जुड़ाव और पुराने राजनीतिक अनुभव के दम पर वे जनता के बीच अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। वहीं शहर की सियासी गलियों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री को बिसाऊ की राजनीति में लंबे समय से प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें उनके मजबूत राजनीतिक प्रभाव के कारण “टाइगर” के नाम से भी जाना जाता है। परिवार के कुछ सदस्य पहले भी चुनावी मैदान में उतरकर पार्षद बन चुके हैं।
अब सवाल बड़ा है परिवार की पकड़ या परिवारवाद ?
पांच सदस्यों की एक साथ चुनावी एंट्री ने बिसाऊ की राजनीति के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खत्री परिवार की मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिणाम है ?
या फिर इसे परिवारवाद की राजनीति के तौर पर देखा जाएगा ?
क्या जनता सातों प्रत्याशियों पर अपना भरोसा जताएगी ?
और सबसे बड़ा सवाल 25 वार्डों के चुनावी समीकरण पर इसका कितना असर पड़ेगा ?
फिलहाल इतना तय है कि खत्री परिवार की पांच सदस्यीय चुनावी टीम ने बिसाऊ के चुनावी रण को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।
अब निगाहें जनता के फैसले पर हैं
क्या पांचों चेहरे जीतकर एक नया इतिहास रचेंगे, या फिर जनता का जनादेश इस सियासी परिवार के सपने को रोक देगा ?
फैसला जनता की अदालत में होगा... और इंतजार चुनाव परिणाम का।
#bissau #jhunjhununews #UpdateNews #RajasthanNews #election #dmjhunjhunu #CMORajasthan #churu #sikarnews #shekhawatiexpress Ashok Soni