नगरपालिका चुनाव के मतदान के दौरान वार्ड नंबर 26 में फर्जी वोट डालने के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा विवाद हो गया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच एक पक्ष पर फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में तब्दील हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
#चिडावा #नगरपालिका_चुनाव #वार्ड26 #फर्जी_वोट #फर्जी_मतदान #वोटिंग_के_दौरान_विवाद #मारपीट #चुनावी_विवाद #चुनाव_2026 #मतदान #पुलिस #कानून_व्यवस्था #घायल #बुहाना_न्यूज #यशदीप_खबर