
मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव में शिक्षा की अलख जगा रहे कुमार संदीप को मिला ‘टीजीटी आदर्श शिक्षक सम्मान 2026’
मुजफ्फरपुर, बिहार।
ग्रामीण अंचल में शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित कर साधारण परिवारों के विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का उजास भरने वाले सिमरा निवासी कुमार संदीप को राष्ट्रीय समाचारपत्र समूह ‘दि ग्राम टुडे’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘टीजीटी आदर्श शिक्षक सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया है। गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान के संचालक एवं युवा साहित्यकार कुमार संदीप विगत कई वर्षों से शिक्षा, संस्कार और साहित्य के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार कर रहे हैं। पिता के देवलोक गमन के पश्चात वर्ष 2016 से ग्राम सिमरा में अध्यापन-सह-अध्ययन के माध्यम से वे निरंतर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में समर्पित हैं।
सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बीच प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ाने का उनका सतत प्रयास उनके अदम्य संकल्प, शिक्षकीय निष्ठा और सामाजिक सरोकार का जीवंत उदाहरण है। उनके लिए अध्यापन महज आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास के दीप प्रज्वलित करने का साधन रहा है। ग्रामीण धरती से शिक्षा की सुगंध फैलाने वाले उनके प्रयास निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा के दीपस्तंभ हैं।
कुमार संदीप #viral #BiharNews #HappyTeachersDay
Bihar, India | Sep 6, 2026