
अंतिम दिन एनएच-20 से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज,दर्जनों घरों पर चला बुलडोज
रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 को अतिक्रमणमुक्त कराने को लेकर रविवार को अतिक्रमण के अंतिम दिन रजौली में प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया सड़क की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन और एनएचएआई की टीम ने कार्रवाई की।अभियान के दौरान दर्जनों घरों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया।वहीं बड़े निर्माण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को समय दिया गया था ।लेकिन अपने से निर्माण घरों को नहीं हटाने पर कार्रवाई के दौरान रजौली एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके त्रिपाठी,सीओ गुफरान मजहरी,थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एनएचएआई के अमीन वकार अहमद नूरी मौजूद रहे । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से एनएच-20 की जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया।बताया गया कि एनएचएआई के दोनों किनारों पर लंबे समय से कई लोगों ने सड़क की जमीन पर घर, दुकान और अन्य अस्थायी निर्माण कर रखे थे। इससे सड़क की चौड़ाई प्रभावित होने के साथ वाहनों के आवागमन में परेशानी होती थी। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती थी।
प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं निर्माण हटा लें।अधिकारियों ने कहा कि एनएच-20 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Rajauli, Nawada | Aug 31, 2026