मनगढ़ धाम के बाइक स्टैंड से मोटरसाइकिल चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल
प्रतापगढ़। कुंडा थाना क्षेत्र के मानगढ़ धाम मंदिर के मोटरसाइकिल स्टैंड से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
कुंडा थाना क्षेत्र के लरू गांव निवासी शिव प्रसाद पटेल 8 सितंबर को दर्शन के लिए मनगढ़ मंदिर गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के स्टैंड में खड़ी की और दर्शन करने चले गए। वापस लौटने पर स्टैंड से बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने 9 सितंबर को कुंडा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में तहत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की जांच के दौरान गुरुवार को कुंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि तीनों ने मनगढ़ धाम के मोटरसाइकिल स्टैंड से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।