
जय श्री पुनरासर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल मंडल, बीकानेर द्वारा पुनरासर धाम में श्री पुनरासर हनुमान जी का भव्य और अलौकिक श्रृंगार किया गया। मेले से पूर्व होने वाले इस पावन आयोजन में सभी भक्तों ने अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की। साथ ही पुनरासर हनुमान जी को सवा मण रोटे का विशेष भोग भी लगाया गया। प्रभु को खीर और चूरमे का स्वादिष्ट प्रसाद अर्पित किया गया। यह भव्य आयोजन लाल मंडल के अध्यक्ष आसाराम जोशी के कुशल नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से निरंतर और सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में उपस्थित लाल मंडल के सम्मानित सदस्य:
आसाराम जोशी (अध्यक्ष), सूरज रतन भादाणी, घेवरचंद भादाणी, सुशील कुमार जोशी, धनराज भादाणी, केसरी भादाणी, गोपाल जोशी, राजकुमार भादाणी और शंकर भादाणी।
महिला मंडल की गौरवमयी उपस्थिति:
पट्टू देवी भादाणी, विमला जोशी, लाली देवी जोशी, विश्वना जोशी, चुकी भादाणी, रतन देवी जोशी, कृष्णा जोशी, निर्मला जोशी और संतोष जोशी की रही
#PunrasarBalaji #Bikaner #LalMandalBikaner #PunrasarDham #HanumanJi #ShringarDarshan #JaiShriRam #BikanerDarshan