मड़वा पहाड़ी घटना पर सांसद अरुण भारती सख्त, बोले- दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना लक्ष्य
जमुई के सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लोकसभा में मुख्य सचेतक अरुण भारती ने मड़वा पहाड़ी घटना को लेकर डीआईजी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने घटना में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं पुनर्वास की जानकारी ली।
अरुण भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका तय कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच शीघ्र पूरी कर मजबूत आरोप-पत्र दाखिल करने तथा मामले की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को कहा।
सांसद ने कहा कि “बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाला कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने पीड़ित बच्चों और उनके परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोगों से घटना का वीडियो शेयर या फॉरवर्ड नहीं करने की अपील भी की।
Jamui, Jamui | Sep 22, 2026