अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, 19 टैट्रा पैक बरामद
अलीगढ़ (गौण्डा): जनपद की थाना गौण्डा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना गौण्डा पुलिस टीम क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र से जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र वासदेव निवासी ग्राम दरबर, थाना गौण्डा (अलीगढ़) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गौण्डा पर मु०अ०सं० 386/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलराम सिंह और कांस्टेबल रिषी देव शामिल रहे।
Aligarh Police कृष्ण कुमार पत्रकार Chief Minister Office Uttar Pradesh Sho D K Sisodia
Koil, Aligarh | Nov 14, 2026