
ब्रेकिंग न्यूज़ | नलखेड़ा हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल
8 मौतों वाले नलखेड़ा हादसे के बाद प्रशासन की कार्रवाई—दो पटवारी SDM कार्यालय से अटैच, एक को दोनों हल्कों का प्रभार
सुसनेर-नलखेड़ा। नलखेड़ा में हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद के बीच 27 सितंबर 2026 को राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का आदेश सामने आया है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सुसनेर-नलखेड़ा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पटवारी मुकेश चौहान, ग्राम डोकरपुरा, प.ह.नं. 22 और पटवारी रामपाल सिंह तोमर, ग्राम नलखेड़ा, प.ह.नं. 21 को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से SDM कार्यालय से संलग्न किया गया है।
वहीं दोनों हल्कों का प्रभार अजयपाल सिंह भदौरिया को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
सवाल यह है—क्या यही है हादसे के बाद की कार्रवाई?
नलखेड़ा हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, ऐसे में स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने और जवाबदेही को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। लेकिन सामने आए आदेश में फिलहाल दो पटवारियों को कार्यालय से संलग्न करने और दोनों हल्कों का प्रभार दूसरे पटवारी को सौंपने की कार्रवाई दिखाई दे रही है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि—
❓ हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई कहां तक पहुंची?
❓ क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी पर निलंबन अथवा अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई?
❓ क्या जांच में लापरवाही सामने आई है और यदि आई है तो जिम्मेदार कौन है?
❓ 8 मौतों के बाद क्या प्रशासनिक फेरबदल को ही कार्रवाई माना जाएगा?
फिलहाल प्रशासनिक आदेश सामने है, लेकिन हादसे की जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
8 मौतें... और कार्रवाई के नाम पर सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल?