
बागपत में किन्नरों के विवाद में अवैध हथियार की एंट्री, तमंचे के साथ धमकी का वीडियो वायरल
बागपत। बधाई मांगने को लेकर गाजियाबाद, नोएडा और बागपत के किन्नरों के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा का बताया जा रहा एक किन्नर अवैध तमंचा लहराते हुए बागपत के किन्नरों को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी देता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और हथियार की वैधता की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि बधाई मांगने के अधिकार को लेकर गाजियाबाद, नोएडा और बागपत के किन्नरों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच यह कथित धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीडियो की पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Baghpat #Khekra #BaghpatPolice #UPPolice #Noida #Ghaziabad #ViralVideo #CrimeNews
Sanjay Malik Rambir Arya Kulvir Rathi Rld
Baghpat, Bagpat | Jul 10, 2026