#baghpatpolice
दिनांक 14.07.2026 को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किशनपुर बिराल में विनय नामक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना रमाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। गोली लगने से घायल व्यक्ति विनय को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया , उपचार के दौरान विनय की सीएचसी बडौत में मृत्यु हो जाने पर पंचायतनामा सम्बंधी कार्यवाही सम्पादित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी बागपत भिजवाया गया। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा दिनांक 14/15.07.2026 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर विनय को गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त ऋतिव उर्फ विशू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम किशनपुर थाना रमाला जनपद बागपत को थाना रमाला क्षेत्रान्तर्गत सूप नहर से बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice