#baghpatpolice
आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी खेकड़ा द्वारा थाना बालेनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मविकलां में सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
#UPPolice