HAPUR DESK : हापुड़। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी का एक हैरान करने वाला मामला हापुड़ में सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ महिलाएं चलती कार की खुली डिग्गी में बैठकर सफर करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोदीनगर रोड का है, जहां कार तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की डिग्गी पूरी तरह खुली हुई है और उसमें महिलाएं बैठी हुई हैं। इसके बावजूद चालक वाहन को सामान्य यातायात के बीच तेज गति से चला रहा है। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का कोई इंतजाम दिखाई नहीं देता। ऐसे में जरा सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्�
Baghpat, Bagpat | Jul 14, 2026