
BIG BREAKING NEWS
### अकराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.73 लाख रुपये के नकली नोट और 22,520 रुपये असली नकदी के साथ दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर नकली नोटों से भरा बैग देने और ठगी करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 8 लाख 73 हजार रुपये के नकली नोट तथा 22 हजार 520 रुपये की असली नकदी बरामद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 07 नवंबर 2026 को अभियुक्त द्वारा वादी को धोखाधड़ी एवं बेईमानी से 10 प्रतिशत अधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर उससे 10 लाख रुपये लेने और बदले में चिल्ड्रन रिजर्व बैंक के नकली नोटों से भरा बैग देने का आरोप है। इसके अलावा वादी के साथ गाली-गलौज कर धमकी भी दी गई थी।
इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अकराबाद में मु0अ0सं0 570/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने दिल्ली से आरोपी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकराबाद पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त संजीव धवन पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश धवन निवासी डब्ल्यूजेड ओम विहार, थाना उत्तम नगर, दिल्ली को थाना अकराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8,73,000 रुपये के नकली नोट और 22,520 रुपये की असली नकदी बरामद की है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
संजीव धवन पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश धवन, निवासी डब्ल्यूजेड ओम विहार, थाना उत्तम नगर, दिल्ली।
बरामदगी का विवरण
* 8,73,000 रुपये के नकली नोट।
* 22,520 रुपये की असली नकदी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
* उ0नि0 सतेंद्र सिंह, थाना अकराबाद, अलीगढ़।
* उ0नि0 नितिन यादव, थाना अकराबाद, अलीगढ़।
* हे0का0 अनिल कुमार, थाना अकराबाद, अलीगढ़।
* चालक हे0का0 अखिलेश कुमार (पीआरवी 8715)।
* हे0का0 प्रमोद कुमार (पीआरवी 8715)।
नकली नोटों के जरिए ठगी के इस मामले में अकराबाद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Nov 8, 2026