⚖️ POCSO एक्ट के मामले में दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, ₹1 लाख का अर्थदंड
हरदोई पुलिस को 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कछौना में दर्ज वर्ष 2022 के POCSO एक्ट के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त कुंवरसेन को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹1,00,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
हरदोई पुलिस के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन के चलते यह सजा सुनिश्चित हो सकी। मामले में अभियोजन अधिकारी, विवेचक और थाना कछौना की पुलिस टीम की भूमिका को भी सराहा गया।
➡️ यह फैसला POCSO मामलों में त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
📍स्रोत: हरदोई पुलिस
#HardoiPolice #OperationConviction #POCSO #UPPolice #CrimeNews #Hardoi #JanHunkarNews