वैशाली के हाजीपुर स्थित एक प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर 35,454 बोतल Besleri Packaged Drinking Water जब्त किया। विभाग के अनुसार, बोतलों पर अंकित FSSAI लाइसेंस नंबर फर्जी पाया गया।
जब्त बोतलों में 33,432 बोतल 500 एमएल, 240 बोतल 1 लीटर और 1,782 बोतल 2 लीटर की हैं। पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को संबंधित दस्तावेज तीन दिनों में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, राज्यभर में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत अब तक 765 से अधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए जांच अभियान जारी रहेगा।
Chapra, Saran | Sep 29, 2026