सोनुआ के पनसुआ डैम में छोड़ा गया मछलियों का जीरा
सोनुआ के पनसुआँ डैम में मछली खेती को बढ़ावा देने व स्थानीय मत्स्यजीवी परिवारों की आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मत्स्य विभाग के द्वारा करीब 1.50 लाख मत्स्य जीरा को छोड़ा गया. इसमें 1.30 लाख भारतीय मेजर कार्प (रोहू, कतला एवं मृगल) तथा 20 हजार ग्रास कार्प की मत्स्य जीरा शामिल हैं. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार व बीडीओ सोमनाथ उराँव ने मत्स्य जीरा को डैम के पानी छोड़ा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य को लेकर जिला मत्स्य पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया मछलियों के बड़े आकार होने पर जिसको पकड़ कर स्थानीय मत्स्य पालक डैम से मछली पकड़ कर स्वरोजगार से जुड़ सके व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके. मौके पर जलाशय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं सचिव, समिति के सदस्य, केज मित्र तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.