8 साल पुराने मामले में चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ NBW जारी, शादी समारोह में युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने वर्ष 2018 में साहिबाबाद थाने में दर्ज एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है।
यह मामला एक शादी समारोह से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां चंद्रशेखर आजाद पर धर्मेंद्र नामक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।
#bheemarmy
#chandrashekhar_azad_ravan
#nageena
#mpmla
#upnews
Orai, Jalaun | Oct 2, 2026