उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत आज जनपद में मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान जालौन पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी बीजेपी के बूथ पर मौजूद रहे।
Orai, Jalaun | Oct 23, 2026