Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का फिर धमाका, 47 गेंदों पर 96 रन,IPL में 72 छक्कों का बनाया रिकॉर्ड बिहार के होनहार युवा बल...

Kargahar, Rohtas | May 30, 2026

MORE NEWS

दोस्त ने युवक की गोली मारकर की हत्या, घटना सासाराम में पुरानी में रंजिश में मर्डर की आशंका, जांच में जुटी FSL टीम।

रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु(35) के रूप में हुई। अभिषेक सासाराम नगर पूजा समिति का सदस्य भी है।
यह घटना काजीपुरा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास मंगलवार रात करीब दस बजे हुई। तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। विवाद बढ़ने पर एक दोस्त ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से अभिषेक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्त ने युवक की गोली मारकर की हत्या, घटना सासाराम में पुरानी में रंजिश में मर्डर की आशंका, जांच में जुटी FSL टीम। रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु(35) के रूप में हुई। अभिषेक सासाराम नगर पूजा समिति का सदस्य भी है। यह घटना काजीपुरा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास मंगलवार रात करीब दस बजे हुई। तीन-चार दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। विवाद बढ़ने पर एक दोस्त ने अभिषेक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से अभिषेक गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई।

Kargahar, Rohtas | Jun 3, 2026

हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पीयूष राज का पटना एयरपोर्ट पर बिहार राज्य खेल प्राधिकार के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने भव्य स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार के खेल जगत और रोहतास जिले के युवाओं में खुशी की लहर है।

हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पीयूष राज का पटना एयरपोर्ट पर बिहार राज्य खेल प्राधिकार के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने भव्य स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार के खेल जगत और रोहतास जिले के युवाओं में खुशी की लहर है।

Kargahar, Rohtas | Jun 2, 2026

सूर्यपुरा में सहयोग शिविर आयोजित, 85 आवेदन प्राप्त; डीटीओ बोले- दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों की कड़ी में मंगलवार को सूर्यपुरा प्रखंड के शिवेबाहर पंचायत सरकार भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड, भूमि विवाद, आवास योजना, नल-जल, शौचालय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क-नाली-गली योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। शिविर का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राकेश कुमार सिंह, एएसपी अतुलेश झा, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ एवं जदयू नेता रवि पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर को संबोधित करते हुए डीटीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला और अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की विभागवार जांच कर 30 दिनों के भीतर निष्पादन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर को सफल बनाने में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल, मुखिया भागीरथी सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर मोहम्मद इरफान, कनीय अभियंता आनंद प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनार्दन यादव, सरपंच अशोक कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक एवं एनडीए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समस्याओं का समाधान अधिक तेज़ी से हो सकेगा।

सूर्यपुरा में सहयोग शिविर आयोजित, 85 आवेदन प्राप्त; डीटीओ बोले- दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति मुख्यमंत्री के निर्देश पर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों की कड़ी में मंगलवार को सूर्यपुरा प्रखंड के शिवेबाहर पंचायत सरकार भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड, भूमि विवाद, आवास योजना, नल-जल, शौचालय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क-नाली-गली योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। शिविर का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राकेश कुमार सिंह, एएसपी अतुलेश झा, अंचलाधिकारी, सीडीपीओ एवं जदयू नेता रवि पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए डीटीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला और अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की विभागवार जांच कर 30 दिनों के भीतर निष्पादन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर को सफल बनाने में जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल, मुखिया भागीरथी सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर मोहम्मद इरफान, कनीय अभियंता आनंद प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनार्दन यादव, सरपंच अशोक कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक एवं एनडीए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समस्याओं का समाधान अधिक तेज़ी से हो सकेगा।

Kargahar, Rohtas | Jun 2, 2026

मुख्यमंत्री से मिले विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को लेकर रखी अहम मांगें

पटना स्थित लोक सेवक आवास में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने विधान परिषद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों — माँ ताराचंडी धाम, गुप्ता धाम, माँ भालुनी भवानी धाम तथा मुंडेश्वरी मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई।
संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया और जल्द ही कैमूर एवं रोहतास जिले के दौरे का आश्वासन दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। 

Samrat Choudhary Santosh Kumar Singh

मुख्यमंत्री से मिले विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को लेकर रखी अहम मांगें पटना स्थित लोक सेवक आवास में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने विधान परिषद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों — माँ ताराचंडी धाम, गुप्ता धाम, माँ भालुनी भवानी धाम तथा मुंडेश्वरी मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाया और जल्द ही कैमूर एवं रोहतास जिले के दौरे का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण एवं क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया। Samrat Choudhary Santosh Kumar Singh

Kargahar, Rohtas | Jun 2, 2026

दिनारा के मऊडिहरा महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए विधायक आलोक कुमार सिंह, जीयर स्वामी से लिया आशीर्वाद

 दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मऊडिहरा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर दिनारा के विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया तथा परम पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य और प्रेरणादायी आशीर्वचनों से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति तथा जनसेवा के प्रति नई शक्ति और उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य जीयर स्वामी जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण कायम रहे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दिनारा के मऊडिहरा महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए विधायक आलोक कुमार सिंह, जीयर स्वामी से लिया आशीर्वाद दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मऊडिहरा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर दिनारा के विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया तथा परम पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य और प्रेरणादायी आशीर्वचनों से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति तथा जनसेवा के प्रति नई शक्ति और उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य जीयर स्वामी जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण कायम रहे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Kargahar, Rohtas | Jun 2, 2026