दिनारा के मऊडिहरा महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए विधायक आलोक कुमार सिंह, जीयर स्वामी से लिया आशीर्वाद
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मऊडिहरा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर दिनारा के विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यज्ञ स्थल पर प्रसाद ग्रहण किया तथा परम पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य और प्रेरणादायी आशीर्वचनों से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति तथा जनसेवा के प्रति नई शक्ति और उत्साह मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य जीयर स्वामी जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर बना रहे तथा समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण कायम रहे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।