चारधाम यात्रा पर गया परिवार हादसे का शिकार, 6 लोग अलकनंदा में समाए
#chardhamyatra #jaislamernews #accident
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए राजस्थान के एक परिवार की इनोवा कार टिहरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में AIIMS दिल्ली में तैनात डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता हैं। एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।
हादसे के बाद SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। चार शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए अलकनंदा नदी में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।