“उगऽ हे सूरज देव, भेल भिनसरवा…” छठ गीतों से भक्तिमय हुआ नगर उंटारी रेलवे स्टेशन, घर लौट रहे प्रवासियों को याद आई अपनी मिट्टी
लोक आस्था के महापर्व छठ की आहट के साथ ही नगर उंटारी रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परिसर में गूंज रहे छठ के पारंपरिक लोकगीत यात्रियों के मन में भक्ति और उल्लास का संचार कर रहे हैं।
“उगऽ हे सूरज देव, भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा…” जैसे मधुर छठ गीत सुनकर बाहर से अपने गांव-घर लौट रहे प्रवासी यात्रियों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और परिवार की याद सताने लगी है। ट्रेन से उतरते ही स्टेशन पर छठ गीतों की गूंज उनका स्वागत कर रही है। मानो स्टेशन परिसर ही छठ की लोक संस्कृति और परंपरा के रंग में रंग गया हो।
#chhathpooja #nagaruntari #railwaystation #viralpost #ट्रेडिंग
Kanke, Ranchi | Nov 11, 2026