Public App Logo
Profile Picture

नवभारत टुडे

@navbharattoday.in
799Followers
0Following
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही से मिले दीपक प्रताप देव, जाना कुशलक्षेम

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही से दीपक प्रताप देव ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

दीपक प्रताप देव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि भानु प्रताप शाही के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना उन्हें काफी पहले मिली थी, लेकिन व्यस्तता के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी।

आज रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कल एक राजा अपने बेटे को बगल में बैठाकर मुझसे ‘रावण’ कहलवा रहे थे, जबकि मैं अपने बेटे से सभी को शुभकामनाएँ दिलवा रहा था।

मुझे राजा से तो ऐसी उम्मीद थी, लेकिन रानी साहिबा भी अपने बच्चे को ऐसे संस्कार देंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी।

बच्चों को अच्छे संस्कार जरूर दीजिए। अगर विपक्ष में चुनाव लड़ना ही ‘रावण’ की उपाधि पाने का आधार है, तो समझ लीजिए कि राजनीति में सब रावण ही हैं। फिर तो आपके पिता भी, आपके दादा भी और भविष्य में शायद आप भी इसी उपाधि के हकदार हो सकते हैं।

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता से मेरा आग्रह है कि ऐसे बड़बोले और बिगड़ैल बेटों को लगाम लगाने का काम करें।

कहावत है— “रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई।” कुछ ऐसा ही हाल इन तथाकथित राजाओं का है।

— भानु प्रताप शाही
पूर्व मंत्री, झारखंड

Bhanu Pratap Shahi
दीपक देव ने टाउनशिप आकर कही बड़ी बात!
धुरकी के प्रतिबंधित घाटों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, 1000 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त

पांच बालू घाटों पर टास्क फोर्स की कार्रवाई, जब्त बालू अंचल कार्यालय में कराया जा रहा सुरक्षित भंडारण
श्री बंशीधर नगर: दहेज में पांच लाख और 10 कट्ठा जमीन की मांग, विवाहिता की संदिग्ध मौत

पिता का गंभीर आरोप—मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को किया जाता था प्रताड़ित, गला दबाकर हत्या की जताई आशंका; पति गिरफ्तार, जेल भेजे जाने की थाना प्रभारी ने की पुष्टि
“रिजीम चेंज” ( तख्तापलट ) करने वाले कॉक्रोच से कहना चाहूँगा देश की संविधान को मानते हुए राजनीतिक पार्टी बना कर उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 में लड़ो और सरकार बनाओ !

है हिम्मत तो चुनौती स्वीकार करो ? फिर देश में सरकार भी बना लेना !

हरामखोर चुनाव नहीं लड़ेंगे ये बांग्लादेश 🇧🇩 के तरह खून खराबा से देश के तख्तापलट करने का सपना देख रहा नालायक लोग ..

देश कौन चलाएगा , राज्य कौन चलाएगा वो हमारे संविधान में लिखा हुआ है फिर सड़को पर सरकार नहीं बनती वोट से बनती है ..

पाँच दस हज़ार लोग को दिल्ली में जमा कर के अराजकता फैला रहे हो इतना तो हमलोग देहात क्षेत्र में २४ घंटे में कर सकते हैं ..

अब कूटे जाओगे जनता के द्वारा नालायकों ..

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा

Bhanu Pratap Shahi
श्री बंशीधर नगर: ‘अहो मालिन, माई के बुलावले हो…’ की गूंज से भक्तिमय हुआ नगर, करीना-शोभिता ने बांधा समां

श्री बंशीधर जी की महिमा सुन अभिभूत हुईं करीना-शोभिता, बोलीं—हर मंच से करेंगे धाम का गुणगान

नवरस महोत्सव का भव्य समापन, भक्ति की धुन और भोजपुरी के सुरों से सराबोर हुआ श्री बंशीधर नगर

@Karinapandeyofficial17 <nis:link nis:type=tag nis:id=karinapandey nis:value=karinapandey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhojpuri nis:value=bhojpuri nis:enabled=true nis:link/>
आर.के. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना षष्ठी उत्सव, नवदुर्गा के नौ रूपों ने मोहा मन

नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर, शिक्षकों ने भी किया गरबा नृत्य

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), 16 अक्टूबर। श्री बंशीधर नगर के अधौरा स्थित आर.के. पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा षष्ठी उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। मां दुर्गा के जयकारों, देवी गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। कक्षा एक से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
नदी में डूबने से 11 वर्षीय पलक की मौत,
 कोल्हुआ गांव में पसरा मातम
नानी के घर गई थी मासूम, नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा;

 सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नवरात्र के पावन पर्व के बीच गढ़वा जिले के कोल्हुआ गांव में मातम पसरा हुआ है। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी राम कुमार राम की 11 वर्षीय पुत्री पलक कुमारी की गुरुवार की सुबह टंडवा गांव में नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने एसपी के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी), गढ़वा के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अग्निशमन, बिजली एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रामबांध तालाब में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
भवनाथपुर DAV स्कूल का बड़ा ऐलान! मेधावी छात्रों की 100% तक फीस माफ, नए स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन
GARHWA: कनहर नदी के किनारे जंगल में मिला 800 टिपर बालू, प्रशासन ने की जब्ती की तैयारी

डीसी के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण, बालू माफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी; जांच के दौरान नहीं हुई थी प्राथमिकी दर्ज

DC Garhwa
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर कन्हैया चौबे ने नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया शोक, दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

श्री बंशीधर नगर। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया चौबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
ब्रजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने पर कन्हैया चौबे ने दी बधाई

रांची स्थित आवास पर की शिष्टाचार मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर सफल कार्यकाल की कामना की

रांची। ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाए जाने पर भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया चौबे ने उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कन्हैया चौबे रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
श्री बंशीधर नगर में नवरस डांडिया की धूम, डीसी की मौजूदगी ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण

DC Garhwa <nis:link nis:type=tag nis:id=navras2026 nis:value=navras2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dandiya nis:value=dandiya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=garba nis:value=garba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagaruntari nis:value=nagaruntari nis:enabled=true nis:link/>
शादी का झांसा देकर ₹1.20 लाख की ठगी, नगर उंटारी पुलिस का बड़ा एक्शन

फर्जी पहचान पत्र के सहारे रचते थे शादी का नाटक, रेलवे स्टेशन पर दुल्हन बनकर आई लड़की फरार; 66 हजार रुपये, दो मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। शादी कराने का झांसा देकर दूसरे राज्यों के अविवाहित युवकों को ठगी का शिकार बनाने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह का नगर उंटारी पुलिस ने खुलासा किया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक युवक से शादी तय कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलने के करीब आठ घंटे के भीतर पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक विधि विरुद्ध किशोरी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 66 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फर्जी पहचान पत्र भेजकर बिछाया ठगी का जाल

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के तिखी गांव निवासी गोविन्द पटेल, पिता बालमुकुन्द पटेल, ने 14 अक्टूबर 2026 की रात 12:20 बजे नगर उंटारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि भानु और उसके गिरोह के सदस्यों ने शादी कराने के नाम पर उनसे 1.20 लाख रुपये ठग लिए।

आरोप है कि गिरोह ने शादी का रिश्ता तय कराने के लिए एक नाबालिग लड़की का नाम रोशनी बताते हुए उसे बालिग दर्शाने वाला फर्जी पहचान पत्र भेजा। इसके बाद 13 अक्टूबर को वादी पक्ष को उत्तर प्रदेश के दुद्धी बुलाया गया, जहां शादी की बात पक्की करने के नाम पर 1.20 लाख रुपये नकद ले लिए गए।

शिकायत के मुताबिक, भानु और सविता देवी ने कथित तौर पर 54 हजार रुपये अपने पास रख लिए, जबकि शेष रकम सोनू कुमार राम को आपस में बांटने के लिए दी गई।

रेलवे स्टेशन पर दुल्हन बनी लड़की फरार

रुपये लेने के बाद कथित साजिश के तहत लड़की को वादी पक्ष के साथ भेज दिया गया। लेकिन नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रात करीब 8:15 बजे वह शौच जाने का बहाना बनाकर चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

ऐसे काम करता था गिरोह

पुलिस के अनुसार, मामले के अनुसंधान में गिरोह के कथित संगठित अपराध करने के तरीके का पता चला है। गिरोह के सदस्य दूसरे राज्यों के जरूरतमंद अविवाहित युवकों को निशाना बनाते थे। शादी का रिश्ता तय कराने के नाम पर लड़की की पहचान और उम्र से संबंधित फर्जी दस्तावेज भेजकर भरोसा जीता जाता था।

इसके बाद लड़के पक्ष को सीमावर्ती इलाके में बुलाकर शादी के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। रकम का बंटवारा करने के बाद लड़की को शादी का नाटक करते हुए लड़के पक्ष के साथ भेज दिया जाता था। आरोप है कि गिरोह के अन्य सदस्य मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे चलते थे। रेलवे स्टेशन या किसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर लड़की मौका देखकर फरार हो जाती थी और कथित तौर पर पीछा कर रहे साथियों के साथ निकल जाती थी। वारदात के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर लेते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था।

आठ घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में नगर उंटारी थाना पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन किया। तकनीकी शाखा की सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना मिलने के करीब आठ घंटे के भीतर पांच लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने उनके पास से ठगी की रकम में से 66 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिरासत में लिए गए आरोपियों का विवरण

1. सोनू कुमार राम (24 वर्ष), पिता श्रवण राम, निवासी नगर उंटारी, जिला गढ़वा, झारखंड।
2. चन्दा कुमारी (30 वर्ष), पिता नरेश बेदिया, निवासी बेलवाटिक्का, थाना डंडई, जिला गढ़वा, झारखंड।
3. उपेन्द्र (20 वर्ष), पिता सुग्रीव, निवासी डाला चढ़ाई, पिपरहवा टोला, थाना चोपन, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
4. राजेश सिंह बेदी (27 वर्ष), पिता रामचंद्र सिंह बेदिया, निवासी डाला चढ़ाई, पतरही टोला, थाना चोपन, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
5. एक विधि विरुद्ध किशोरी।

ये सामान हुए बरामद

- नकद राशि: ₹66,000
- मोबाइल फोन: 2
- घटना में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिल: 1

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

छापामारी दल में नगर उंटारी थाना प्रभारी अविनाश राज, पुलिस अवर निरीक्षक शशि कांत शुक्ला, जितेंद्र कुमार एवं अमित प्रशांत, सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी कौशल कुमार द्विवेदी, चालक आरक्षी सतेंद्र कुमार मेहता तथा सहायक आरक्षी अनिल रजक, आनंद पासवान और रंजीत कुमार पासवान शामिल थे।

प्राथमिकी दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में नगर उंटारी थाना कांड संख्या 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2), 111(2) और 61(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

DC Garhwa Garhwa Police
नवरात्र में श्री बंशीधर नगर में मचेगी डांडिया-गरबा की धूम!

पहली बार आयोजित होगा दो दिवसीय नवरस महोत्सव, पहले दिन डीजे की धुन पर थिरकेंगे कदम; दूसरे दिन करीना और शोभिता पांडेय के भक्ति गीतों से गूंजेगा नगर।

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नवरात्र का उत्साह, डांडिया-गरबा की खनक और मां दुर्गा की भक्ति का संगम! शारदीय नवरात्र में श्री बंशीधर नगर पहली बार ऐसे भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जहां एक ओर डांडिया-गरबा की धुन पर कदम थिरकेंगे, तो दूसरी ओर भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय होगा। हिंदू सेना के तत्वावधान में अधौरा रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय नवरस डांडिया-गरबा नृत्य महोत्सव एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहले दिन डांडिया-गरबा का धमाल, कलाकार जमाएंगे रंग

महोत्सव के पहले दिन बुधवार को डांडिया-गरबा नाइट का आयोजन होगा। कोलकाता के डीजे ग्रुप, रांची के डीजे सोनिक और भुवनेश्वर की एंकर तारा कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होंगे। संगीत, नृत्य और मनोरंजन से सजी इस शाम में प्रतिभागियों को डांडिया-गरबा का उत्साहपूर्ण अनुभव मिलेगा।

हिंदू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार शरद और सचिव दयानंद विश्वकर्मा ने बताया कि गढ़वा जिले में पहली बार इस तरह के महोत्सव का आयोजन श्री बंशीधर नगर में किया जा रहा है। आयोजन के जरिए नवरात्र के उल्लास को नई पहचान देने और लोगों को भारतीय लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

दूसरे दिन भक्ति गीतों से सजेगी महफिल

महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भक्ति जागरण का आयोजन होगा। देश की प्रसिद्ध लोक गायिकाएं करीना पांडेय और शोभिता पांडेय अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर करेंगी। भक्ति गीतों के बीच मां की आराधना के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी अविनाश राज ने मंगलवार की शाम आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

आस्था, संस्कृति और उत्सव का संगम

आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य नवरात्र की धार्मिक आस्था के साथ भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। डांडिया-गरबा की रंगीन शाम से लेकर भक्ति जागरण की सुरमयी रात तक, नवरस महोत्सव नगरवासियों को उत्सव और भक्ति का अनूठा संगम देने की तैयारी में है। समिति ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू में खुशी की लहर

झारखंड की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति एवं फेरबदल की घोषणा की।

ब्रजमोहन राम पलामू लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार सांसद निर्वाचित हुए थे। उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया जाना पलामू सहित पूरे झारखंड के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=odisha nis:value=Odisha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governar nis:value=governar nis:enabled=true nis:link/>
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिखाए दिल्ली के हालात, बोले—‘मैं बाल-बाल बचा, पुलिस मेरे पीछे थी; ये मोदी जी का नहीं, अंग्रेजों का शासन है!’

Irfan Ansari <nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=delhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cjp nis:value=cjp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narendramodi nis:value=NarendraModi nis:enabled=true nis:link/>
नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी ट्रेनें

11 से 26 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला; प्रत्येक ट्रेन का होगा दो मिनट का ठहराव

हाजीपुर। विंध्याचल में नवरात्रि मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी निर्धारित ट्रेनें विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।

रेलवे के इस फैसले से विभिन्न शहरों से विंध्याचल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से 11 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोकमान्य तिलक, पाटलिपुत्र, दानापुर, जोगबनी, आनंद विहार, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, भागलपुर, हावड़ा, जोधपुर, बीकानेर, पुरी, दिल्ली और कामाख्या सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों को इस सुविधा में शामिल किया गया है।

इन 10 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

1. लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12141: रात 10:30 बजे आगमन, 10:32 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12142: शाम 4:05 बजे आगमन, 4:07 बजे प्रस्थान।

2. संघमित्रा एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12296 (दानापुर–एसएमवीबी बेंगलुरु): रात 12:35 बजे आगमन, 12:37 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12295 (एसएमवीबी बेंगलुरु–दानापुर): रात 1:40 बजे आगमन, 1:42 बजे प्रस्थान।

3. सीमांचल एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी–आनंद विहार): सुबह 10:40 बजे आगमन, 10:42 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12488 (आनंद विहार–जोगबनी): शाम 6:00 बजे आगमन, 6:02 बजे प्रस्थान।

4. लोकमान्य तिलक–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 15945: सुबह 5:50 बजे आगमन, 5:52 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 15946: शाम 7:05 बजे आगमन, 7:07 बजे प्रस्थान।

5. लोकमान्य तिलक–गुवाहाटी एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 15647: सुबह 5:50 बजे आगमन, 5:52 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 15648: शाम 7:05 बजे आगमन, 7:07 बजे प्रस्थान।

6. भागलपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12335: शाम 7:05 बजे आगमन, 7:07 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12336: सुबह 5:50 बजे आगमन, 5:52 बजे प्रस्थान।

7. हावड़ा–जोधपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12307: सुबह 11:03 बजे आगमन, 11:05 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12308: शाम 4:35 बजे आगमन, 4:37 बजे प्रस्थान।

8. हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 22307: सुबह 11:03 बजे आगमन, 11:05 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 22308: शाम 4:35 बजे आगमन, 4:37 बजे प्रस्थान।

9. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

- ट्रेन संख्या 12801 (पुरी–आनंद विहार): शाम 6:15 बजे आगमन, 6:17 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 12802 (आनंद विहार–पुरी): सुबह 7:56 बजे आगमन, 7:58 बजे प्रस्थान।

10. ब्रह्मपुत्र मेल

- ट्रेन संख्या 15657 (दिल्ली–कामाख्या): सुबह 8:58 बजे आगमन, 9:00 बजे प्रस्थान।
- ट्रेन संख्या 15658 (कामाख्या–दिल्ली): शाम 5:48 बजे आगमन, 5:50 बजे प्रस्थान।

रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।

— सरस्वती चन्द्र
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
प्रगति किशोर क्लब में रामायण धारावाहिक का शुभारंभ, दीपक प्रताप देव ने किया उद्घाटन

बोले दीपक प्रताप देव—रामायण के प्रत्येक पात्र से सीख लेने की जरूरत, सत्य की हमेशा होती है जीत

श्री बंशीधर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित ब्लॉक मोड़ पर प्रगति किशोर क्लब की ओर से धारावाहिक रामायण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रत्याशी सह भोजपुरगढ़ के प्रमुख दीपक प्रताप देव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि रामायण में दर्शाए गए प्रत्येक पात्र के जीवन और उनके आदर्शों से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने आदर्शों और कर्मों के बल पर मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त की। रामायण हमें सिखाती है कि अंततः असत्य पर सत्य की जीत होती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध है। गांव के लोगों को जब भी उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा उनके बीच उपस्थित रहेंगे और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

रामायण धारावाहिक के शुभारंभ से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रगति किशोर क्लब के अध्यक्ष उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, विवेकानंद विश्वकर्मा, भारती रंजन, मनीष कुमार, गोलू ठाकुर, पिंटू मेहता, कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Deepak Pratap Deo
बढ़काखाला में 11 से 19 अक्टूबर तक बहेगी भक्ति की अविरल धारा

जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री ऋषिकांत जी महाराज करेंगे श्रीराम कथा का वाचन, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा माहौल

मझिआंव (गढ़वा), प्रतिनिधि। जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम बढ़काखाला में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। यहां 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री ऋषिकांत जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु भगवान श्रीराम की महिमा, आदर्शों और जीवन प्रसंगों का श्रवण करेंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होंगे श्रद्धालु

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को जानने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर मिलेगा। कथा के दौरान धर्म के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश मिलेगा।

आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक समरसता पर जोर

श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं।

ग्राम बढ़काखाला में आयोजित होने वाली इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

कार्यक्रम एक नजर में

- आयोजन: नौ दिवसीय श्रीराम कथा
- तिथि: 11 से 19 अक्टूबर 2026
- स्थान: ग्राम बढ़काखाला, प्रखंड मझिआंव, जिला गढ़वा, झारखंड
- कथावाचक: जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री ऋषिकांत जी महाराज

नौ दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का माध्यम बनेगा।
गढ़वा: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की हुंकार, सरकारी संचालन और पुनर्बहाली की मांग

<nis:link nis:type=tag nis:id=108ambulance nis:value=108Ambulance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गढ़वा nis:value=गढ़वा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhand nis:value=jharkhand nis:enabled=true nis:link/>
झारखंड में 42,664 सहियाओं को मिलेगा टैब, तीन साल तक फाइलों में फंसी रही 114 करोड़ की योजना!

10 हजार का टैब अब 18 हजार रुपये में खरीदने की तैयारी, बजट लगभग वही लेकिन इंटरनेट और बीमा की अवधि 5 साल से घटाकर ढाई साल की गई

रांची। झारखंड में ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली 42,664 सहियाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की योजना आखिरकार तीन साल बाद फिर आगे बढ़ती नजर आ रही है। राज्य सरकार ने सहियाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए 114.25 करोड़ रुपये की खरीद योजना को मंजूरी दे दी है। अब झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएमएचआईडीपीसीएल) के माध्यम से निविदा या जेम पोर्टल के जरिए टैब की खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हालांकि, इस योजना में देरी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। जिस टैबलेट की कीमत पहले करीब 10 हजार रुपये निर्धारित की गई थी, उसकी कीमत अब बढ़कर लगभग 18 हजार रुपये हो गई है। इतना ही नहीं, बजट लगभग समान रहने के बावजूद इंटरनेट, बीमा और अन्य सेवाओं की अवधि भी पांच साल से घटाकर ढाई साल कर दी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तीन साल की देरी के बाद भी जब खर्च लगभग उतना ही है, तो सहियाओं को पहले के मुकाबले कम अवधि तक सुविधाएं क्यों मिलेंगी?

तीन साल तक खाते में पड़ी रही राशि

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार ने 28 फरवरी 2023 को 39,964 ग्रामीण सहियाओं, 2,500 शहरी सहियाओं और 200 एनईएलपी फैमिली वेलफेयर कर्मियों के लिए टैब खरीदने की मंजूरी दी थी। इसके लिए 114.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

लेकिन खरीद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और राशि लंबे समय तक संबंधित निगम के खाते में पड़ी रही। अब करीब तीन साल बाद उसी उद्देश्य से नए सिरे से खरीद की तैयारी की गई है। तकनीकी मानकों में बदलाव और उपकरणों के साथ मिलने वाली सेवाओं की लागत बढ़ने को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है।

10 हजार का टैब अब 18 हजार रुपये में

योजना के पुराने और नए प्रस्ताव की तुलना करें, तो कई महत्वपूर्ण बदलाव सामने आते हैं।

- टैबलेट की कीमत: पहले लगभग 10,000 रुपये, अब करीब 18,000 रुपये।
- सिम और इंटरनेट: पहले 60 महीने, अब 30 महीने।
- बीमा की अवधि: पहले पांच साल, अब ढाई साल।
- एमडीएम सॉफ्टवेयर की लागत: पहले 600 रुपये, अब 1,200 रुपये।
- प्रति सहिया कुल खर्च: पुराने प्रस्ताव में 26,780 रुपये और नए प्रस्ताव में 26,778 रुपये।

यानी प्रति सहिया कुल खर्च लगभग समान है, लेकिन सेवाओं की अवधि आधी हो गई है। टैबलेट की कीमत में करीब 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सिम-इंटरनेट और बीमा की अवधि 30 महीने कम कर दी गई है।

तकनीकी मानकों में बदलाव के बाद तैयार हुआ नया प्रस्ताव

टैबलेट की खरीद को लेकर विभागीय स्तर पर कई चरणों में विचार-विमर्श किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सुझाव दिया था कि खरीद से पहले उपयोगकर्ता विभाग समिति की सिफारिशों से संतुष्ट हो।

इसके बाद 18 सितंबर 2023 को तकनीकी मानकों के स्वतंत्र मूल्यांकन के लिए समिति गठित की गई। तकनीकी जरूरतों में बदलाव को देखते हुए 11 सितंबर 2025 को फिर एक समिति बनाई गई। इस समिति को टैबलेट के स्पेसिफिकेशन निर्धारित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तय करने की जिम्मेदारी दी गई।

नए तकनीकी मानकों के आधार पर अब खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली राज्य योजना प्राधिकृत समिति से भी इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है।

केंद्र से स्वीकृत राशि से होगी खरीद

विभाग का कहना है कि टैबलेट खरीद के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृत राशि का उपयोग किया जाएगा और राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। नवंबर 2025 के बाद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राशि एसएनए स्पर्श व्यवस्था के माध्यम से संचालित हो रही है। इसके बावजूद उपलब्ध राशि के आधार पर टैबलेट खरीद का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अब निविदा से वितरण तक की चुनौती

मंजूरी मिलने के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण चरण खरीद प्रक्रिया पूरी करना, आपूर्तिकर्ता का चयन करना और सभी लाभार्थियों तक टैबलेट पहुंचाना है। इसके साथ ही सिम, इंटरनेट, एमडीएम सॉफ्टवेयर और बीमा की सुविधाएं निर्धारित अवधि तक उपलब्ध कराना भी जरूरी होगा।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि तीन साल की देरी के बाद शुरू हो रही इस योजना से सहियाओं को वास्तव में कितना लाभ मिलेगा? टैबलेट मिलने से स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के संकलन, रिपोर्टिंग और निगरानी की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने में मदद मिल सकती है। लेकिन योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि उपकरण समय पर मिलें और उनके साथ मिलने वाली सेवाएं भी सुचारु रूप से चलें।
रांची के हाई सिक्योरिटी जोन में 45 लाख की चोरी, CM के पूर्व सलाहकार का घर बना निशाना!

तीन चोरों ने डुप्लेक्स में की वारदात, 30 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधियां

रांची। राजधानी रांची में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी घर निशाने पर हैं। पुंदाग के सेल सिटी में अपराधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी के डुप्लेक्स में हाथ साफ कर दिया। गुरुवार रात हुई इस वारदात में करीब 45 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के समय घर के मालिक निजी काम से गोड्डा गए हुए थे।

खाली घर देखकर घुसे चोर, लाखों का माल समेटा

हिमांशु शेखर 8 अक्टूबर को गोड्डा गए थे। घर खाली था और पौधों में पानी देने के लिए उन्होंने मेड को चाबी दे रखी थी। शुक्रवार को मेड घर पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। लॉकर और अलमारी टूटे हुए थे तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

मेड ने तत्काल हिमांशु शेखर को फोन कर सूचना दी। रांची पहुंचने पर उन्होंने जांच की, तो करीब 30 लाख रुपये के जेवरात, 1.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान गायब मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नंगे पैर पहुंचे थे चोर, हाथों में थे दस्ताने

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध नंगे पैर थे और उन्होंने हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। इनमें से दो ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। कैमरे में उनकी गतिविधियां तो दिखाई दे रही हैं, लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं हैं।

पुलिस को फुटेज सौंप दी गई है। अब इसी के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुंदाग ओपी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट के नमूने लिए, जबकि डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

शुक्रवार देर रात तक लिखित आवेदन नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

सुरक्षा के दावों के बीच वारदात से उठे सवाल

सेल सिटी में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। पीसीआर वाहन और पेट्रोलिंग गाड़ियां भी इलाके में गश्त करती हैं। इसके बावजूद चोरों ने डुप्लेक्स में घुसकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश के गिरोह से जोड़कर जांच

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की कार्यशैली के आधार पर मध्य प्रदेश के गुना क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे एक गिरोह पर भी शक है। पुलिस गिरोह से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जेल में बंद कुछ अपराधियों को फुटेज दिखाकर पहचान कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।

हालांकि, चोरी की इस वारदात में किसी गिरोह की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranchi nis:value=ranchi nis:enabled=true nis:link/>